सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर) राज०
zero hour
(n) - 1. शून्य काल, 2. आक्रमण समय/ निर्णायक समय
The opposition parties raised questions about the scam during the zero hour.
विपक्षी दलों ने घोटालों के बारे में शून्य काल के दौरान प्रश्न उठाए।
“Zero hour” is an idiom (इडिअम्=मुहावरा) that means a critical moment (महत्वपूर्ण क्षण) or moment of decision. It can also mean the time when a significant event is expected to take place (एक महत्वपूर्ण घटना घटित होने की उम्मीद है।) .
For example, it can be the scheduled time for the start of a military operation. (यह किसी सैन्य अभियान की शुरुआत का निर्धारित समय हो सकता है।)
In parliamentary parlance (pärləns=बोल-चाल), “zero hour” is the time between the end of Question (क्वे̮स्चन्) Hour (ou(ə)r) and the beginning of regular business. It usually starts at 12 noon. During this time, members can raise important matters without prior (prī(ə)r) notice. The duration of “zero hour” has varied over the years.
In parliamentary parlance (pärləns=बोल-चाल), “zero hour” is the time between the end of Question (क्वे̮स्चन्) Hour (ou(ə)r) and the beginning of regular business. It usually starts at 12 noon. During this time, members can raise important matters without prior (prī(ə)r) notice. The duration of “zero hour” has varied over the years.
राजस्थान में कृषि भूमि का मापन बीघा में होता है। पंजाब हरियाणा में किला कहा जाता है।
- 1 बीघा 165* 165 फीट का होता है अर्थात कुल क्षेत्रफल 27225 वर्ग फीट।
- 1 हैक्टेयर में लगभग बीघा 3.95 होते हैं।राउण्ड फिगर में 4 बीघा मानते हैं। उदाहरण:— 108900 वर्ग फीट कृषि भूमि यां भूमि का क्षेत्रफल है। इसको बीघा में बदलने के लिए या बीघा बनाने के लिए 108900÷27225=4 बीघा।
- 1 हैकटेयर=4 बीघे= 330*330 फीट =108900 वर्ग फीट
राजस्थान में 2 बीघा प्रचलन में हैं
(1) पक्का बीघा = 165 x 165 = 27225 Sq ft (2) कच्चा बीघा = 132 x 132 = 17424 Sq ft
Hence 1 पक्का बीघा = 27225 Sq ft ÷ 10.76 Sq ft = 2530.204 Sqm
1 कच्चा बीघा = 17424 Sq ft ÷ 10.76 Sq ft = 1619.330 Sqm Ans
- 1 एकड़ या 1 किला= 1.6 बीघा = 208.71 *208.71 फीट = 43,560 वर्ग फीट
- 4 बीघे÷1.6=2.5 किला/एकड़ या 1 हेक्टेयर।
- 1 मुरब्बे में 25 बीघे होते हैं। 1 मुरब्बे में किले भी 25 होते हैं। लेकिन राजस्थान के 1 बीघे में 5 कनाल तो किले में 8 कनाल होती हैं। यानी किला बीघे से ज्यादा होता है।
- 1 बीघा में 5 कैनाल होते हैं। 1 कैनाल का क्षेत्रफल 5445 वर्ग फीट।
- 1 बीघा में 20 बिस्वा होते हैं। 1 बिस्वा का क्षेत्रफल 1361.25 वर्ग फीट।
- 1 किला या एकड़ में 1.6 बीघा होते हैं।
- पंजाब- हरियाणा का किला क्षेत्रफल में बीघा से ज्यादा होता है।
- एक किले में 8 कनाल होती हैं जबकि एक बीघा 5 कनाल का होता है। किले और बीघा की कनाल की नाप बराबर होती है।
- 1 किले में 20 मरला होते हैं। 1 बीघा में 20 बिस्वा हैं।
पंजाब हरियाणा में मरला बोलते हैं और राजस्थान में बिस्वा।
Some Original units of area/ क्षेत्रफ़ल के कुछ मूल इकाइयां :
Hectare/ हेक्टेयर : हेक्टेयर क्षेत्रफ़ल मापने की एक बड़ी इकाई है। यदि किसी भू-भाग की लम्बाई 100 मीटर और चौड़ाई 100 मीटर है तो उस भू-भाग का क्षेत्रफल (ल. ×चौ. =100×100= 10000 वर्ग मीटर) 1 हेक्टेयर होगा।
1 हेक्टेयर = 10000 वर्ग मीटर
1 हेक्टेयर =107639 वर्ग फीट
1 हेक्टेयर = 11960 वर्ग गज
1 हेक्टेयर = 2.471 एकड़
1 हेक्टेयर =100 एयर
Acre/एकड़ : एकड़, हेक्टेयर के बाद दूसरी बड़ी क्षेत्रफ़ल मापने की इकाई है। 1 एकड़ में 4047. 856 वर्ग मीटर होतें हैं। 1 एकड़ 43560 वर्ग फीट के बराबर होता है। 1 एकड़ में 4840 वर्ग गज होतें हैं। 1 एकड़, 10 वर्ग चैन (10 वर्ग जरीब) के बराबर होता है। यदि चैन की लम्बाई 20 मीटर (66 फीट) है।
1 एकड़ =4046.8 वर्ग मीटर
1 एकड़ = 43560 वर्ग फीट
1 एकड़ =4840 वर्ग गाज
1 एकड़ = 10 वर्ग चैन
1 एकड़ = 100 डिसमिल
1 एयर =100 वर्ग मीटर
Are/एयर : एयर, क्षेत्रफ़ल मापने की एक छोटी इकाई है। यदि किसी भू-भाग/ ज़मीन की लम्बाई 10 मीटर तथा चौड़ाई 10 मीटर है, तो उस भू-भाग का क्षेत्रफल (ल. ×चौ. =10×10=100 वर्ग मीटर) अर्थात 1 Are/एयर होगा।
1 एयर =1076 वर्ग फीट
1 एयर =120 वर्ग गज
1 हेक्टेयर =100 एयर
1 एकड़ =40.46 एयर
1 बीघा =25 एयर
1 एयर =9 सीरसई
1 एयर = 0.05 कनाल
1 एयर =1 मार्ला
1 मार्ला=272.25 वर्ग फीट
1 कट्ठा(बिस्वा) =1.265 एयर
1 धूर (बिस्वांसी) =0.06325 एयर
1 धूरकी (कचवांसी) =0.0031627 कएयर
Bigha/बीघा : बीघा का उपयोग भारत के अधिकांश राज्यों में पटवारियों /लेखपालों द्वारा किसी भी ज़मीन की पैमाइस करने में किया जाता है। बीघा अन्तराष्ट्रीय इकाई नही है, इसलिए इसका मान प्रत्येक राज्य में भिन्न होता है, यहां तक कि कुछ राज्यों के विभिन्न जिलों में भी इसका मान भिन्न-भिन्न होता है।
1 बीघा =2530 वर्ग मीटर
1 बीघा =27225 वर्ग फी
1 बीघा = 5 कनाल
1 बीघा = 100 मार्ला
1 बीघा =100 डिसमिल
1 बीघा = 900 सीरसई
1 बीघा = 900 वर्ग करम
1 बीघा =20 कट्ठा (बिस्वा)
1 बीघा =400 धूर (बिस्वांसी)
1 बीघा =8000 धूरकी (कचवांसी)
1 एकड़ =1.6 बीघे
1 हेक्टेयर =4 बीघे
katha (कट्ठा )या (बिस्वा) :- 1 बीघा के 20वें भाग को katha (कट्ठा ) या (बिस्वा) कहते हैं।
1कट्ठा (बिस्वा) = 126.51वर्ग मीटर
1 कट्ठा (बिस्वा) =1361.25 वर्ग फीट
1 कट्ठा (बिस्वा) =151.25वर्ग गज
1 कट्ठा (बिस्वा) =0.05 बघे
1 कट्ठा (बिस्वा) =20 धूर (बिस्वांसी)
1 कट्ठा (बिस्वा) =400 (कचवांसी)
1 बीघा =20 कट्ठा (बिस्वा)
1 एकड़ =32 कट्ठा (बिस्वा)
1 हेक्टेयर =80 कट्ठा (बिस्वा)
Dhur(धूर) या Biswansi (बिस्वांसी) :- 1 Biswa(बिस्वा) या katha (कट्ठा ) के 20वें भाग को Dhur(धूर) या Biswansi (बिस्वांसी) कहते हैं।
1 Dhur (बिस्वांसी) =6.325 वर्ग मीटर
1 Dhur (बिस्वांसी) =68.06वर्ग फीट
1 Dhur (बिस्वांसी) =7.56 वर्ग गज
1 Dhur (बिस्वांसी) =20 धूरकी (कचवांसी)
1 कट्ठा (बिस्वा) = 20 धूर (बिस्वांसी)
1 बीघा =400 धूर (बिस्वांसी )
1 एकड़ =640 धूर (बिस्वांसी)
1 हेक्टेयर = 1600 धूर (बिस्वांसी)
Dhurki (धुरकी)या Kachwansi(कचवांसी) :- 1 Biswansi (बिस्वांसी) या Dhur(धूर) के 20वें भाग को Dhurki (धुरकी) या Kachwansi(कचवांसी)कहते हैं।
1 Dhurki (कचवांसी) =0.31627 वर्ग मीटर
1 Dhurki (कचवांसी)=3.403 वर्ग फीट
1 Dhurki (कचवांसी)=0.378 वर्ग गज
1 Dhur (बिस्वांसी) =20 धूरकी (कचवांसी)
1 कट्ठा (बिस्वा) = 400 धूरकी (कचवांसी)
1 बीघा = 8000 धूरकी (कचवांसी)
1 एकड़ =12800 धूरकी (कचवांसी)
1 हेक्टेयर =32000 धूरकी (कचवांसी)
राजस्थान भूमि मापन में उपयोग होने वाली अन्य इकाइयां :
1 करम =66 इंच
1 वर्ग करम =30.25 वर्ग फीट
1 वर्ग करम =1सीरसई
9 सीरसई =1 मार्ला
1 कनाल= 20 मार्ला
1 कनाल =5445 वर्ग फीट
1 मार्ला =272.25 वर्ग फीट
5 कनाल =1 बीघा
8 कनाल =1 एकड़
8 कनाल = 1 कीला
8 कनाल =1घुमा
1 एकड़ =1 कीला =1घुमा
नोट:- दोस्तों, ग्रामीण क्षेत्रों ज्यादातर पैमाइस बीघा, कट्ठा(बिस्वा) , धूर (बिस्वांसी), धूरकी (कचवांसी), सीरसई मार्ला, सीरसई मार्ला,कनाल, आदि इकाइयों द्वारा की जाती है जबकि कस्बों एवं शहरी क्षेत्रों की पैमाइस हेक्टेयर, एकड़, एयर, वर्ग मीटर, वर्ग फीट, वर्ग गज आदि इकाइयों द्वारा किया जाता है।
No comments:
Post a Comment