सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय
प्रतापनगर (उदयपुर)
आज का शब्द 04-12-2023
S. No. | Words | Hindi Meaning | Usage in English | Usage in Hindi |
1 | Vindictive vin·dic·tive | (adj)- 1. प्रतिशोधात्मक 2.प्रतिशोधी
| 1. The spokesperson accused the opposition of being vindictive. 2. His comments are vindictive. | 1. प्रवक्ता ने विपक्ष पर प्रतिशोधी होने का आरोप लगाया। 2. उनकी टिप्पणी प्रतिशोधात्मक हैं।
|
2 | vindictively | ( adv.)- 1. बदले की भावना से, प्रतिशोध से
| The workers acted vindictively in reaction to the strict action by the Manager.
| प्रबंधक की सख्त कार्यवाही की प्रतिक्रिया में कामगारों ने बदले की भावना से कार्रवाही की। |
देखने में इन दोनों शब्दों में ज्यादा फ़र्क समझ में नहीं आता, लेकिन इनके अर्थ बिल्कुल अलग-अलग हैं।
'कार्रवाई' कहते हैं- 'एक्शन' (ACTION) को और 'कार्यवाही' कहते हैं 'प्रोसिडिंग' (PROCEEDINGS) को।
उदाहरण के तौर पर संसद या विधानसभा के सदनों में जो कामकाज हुआ, उसे "कार्यवाही" कहते हैं और सरकार ने जो कदम उठाए, किसी मामले में जो 'एक्शन' लिया, उसे "कार्रवाई" कहते हैं।
कुछ उदाहरण:
1. दवाओं में मिलावट रोकने के लिए सरकार ने अफसरों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
2. पुलिस ने बदमाशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने में ढिलाई बरती।
3. सरकार ने एलान किया कि टैक्स चोरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई तेज़ की जाएगी।
ऊपर के तीनों उदाहरण "एक्शन" (ACTION) को बता रहे हैं। अब ये उदाहरण देखें:-
1. विपक्ष के शोर-शराबे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दो घंटे ठप्प रही।
2. सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों से कहा है कि वे अदालती कार्यवाही की रिपोर्टिंग करते समय ध्यान रखें कि तथ्यों को सही तरह से पेश किया जाए।
3. जांच आयोग ने मामले की सुनवाई की अपनी कार्यवाही पूरी कर ली है।
ऊपर के सभी उदाहरणों में "प्रोसिडिंग" (PROCEEDING) की बात हो रही है। यानी विधानसभा, अदालत और जांच आयोग में जो कामकाज हुआ, वह है "प्रोसिडिंग" और उसे कहा जाएगा "कार्यवाही"।
अब एक और उदाहरण देखें:-–
अदालती कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश कर रहे एक युवक के ख़िलाफ़ अदालत ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये।