आज का शब्द 04-12-2023

सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय

प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  04-12-2023

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

Vindictive

vin·dic·tive

(adj)- 1.

प्रतिशोधात्मक

2.प्रतिशोधी


1. The spokesperson

accused the

opposition of being

vindictive. 

2. His comments are

vindictive.

1. प्रवक्ता ने विपक्ष पर प्रतिशोधी होने का आरोप लगाया। 

2. उनकी टिप्पणी प्रतिशोधात्मक हैं।


vindictively

( adv.)- 1. बदले की भावना से, प्रतिशोध से


The workers acted

vindictively in

reaction to the strict

action by the Manager.


प्रबंधक की सख्त कार्यवाही की

प्रतिक्रिया में कामगारों ने बदले की भावना से कार्रवाही की।




देखने में इन दोनों शब्दों में ज्यादा फ़र्क समझ में नहीं आतालेकिन इनके अर्थ बिल्कुल अलग-अलग हैं।

'कार्रवाईकहते हैं- 'एक्शन' (ACTION) को और 'कार्यवाहीकहते हैं 'प्रोसिडिंग' (PROCEEDINGS) को।
उदाहरण के तौर पर संसद या विधानसभा के सदनों में जो कामकाज हुआउसे "कार्यवाही" कहते हैं और सरकार ने जो कदम उठाएकिसी मामले में जो 'एक्शनलियाउसे "कार्रवाई" कहते हैं।

कुछ उदाहरण:

1. दवाओं में मिलावट रोकने के लिए सरकार ने अफसरों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

2. पुलिस ने बदमाशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने में ढिलाई बरती।

3. सरकार ने एलान किया कि टैक्स चोरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई तेज़ की जाएगी।

ऊपर के तीनों उदाहरण "एक्शन" (ACTION) को बता रहे हैं। अब ये उदाहरण देखें:-

1. विपक्ष के शोर-शराबे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दो घंटे ठप्प रही।

2. सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों से कहा है कि वे अदालती कार्यवाही की रिपोर्टिंग करते समय ध्यान रखें कि तथ्यों को सही तरह से पेश किया जाए।

3. जांच आयोग ने मामले की सुनवाई की अपनी कार्यवाही पूरी कर ली है।

ऊपर के सभी उदाहरणों में "प्रोसिडिंग" (PROCEEDING) की बात हो रही है। यानी विधानसभाअदालत और जांच आयोग में जो कामकाज हुआवह है "प्रोसिडिंग" और उसे कहा जाएगा "कार्यवाही"।

अब एक और उदाहरण देखें:-

अदालती कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश कर रहे एक युवक के ख़िलाफ़ अदालत ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

No comments: