आज का शब्द 02-12 -2023 शनिवार

सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  01-12-2023 

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

Vindictive

vin·dic·tive

(adj)- 1.

प्रतिशोधात्मक

2.प्रतिशोधी


1. The spokesperson

accused the

opposition of being

vindictive. 

2. His comments are

vindictive.

1. प्रवक्ता ने विपक्ष पर प्रतिशोधी होने का आरोप लगाया। 

2. उनकी टिप्पणी प्रतिशोधात्मक हैं।

vindictively

( adv.)- 1. बदले की भावना से, प्रतिशोध से


The workers acted

vindictively in

reaction to the strict

action by the Manager.

प्रबंधक की सख्त कार्यवाही की

प्रतिक्रिया में कामगारों ने बदले की भावना से कार्रवाही की।

मुद्रास्फीति (inflation) या महंगाई किसी अर्थव्यवस्था में समय के साथ विभिन्न माल और सेवाओं की कीमतों (मूल्यों) में होने वाली एक सामान्य बढ़ौतरी को कहा जाता है। जब सामान्य मूल्य बढ़ते हैं, तब मुद्रा की हर ईकाई की क्रय शक्ति (purchasing power) में कमी होती है, अर्थात् पैसे की किसी मात्रा से पहले जितनी माल या सेवाओं की मात्रा आती थी, उसमें कमी हो जाती है। मुद्रास्फीति के ऊँचे दर या अतिस्फीति की स्थिति जनता के लिए बहुत हानिकारक होती है और निर्धनता फैलाने का काम करती है। अर्थशास्त्री मानते हैं कि यह बुरी अवस्थाएँ मुद्रा आपूर्ति (money supply) के अतिशय से उत्पन्न होती है, यानि अर्थव्यवस्था की तुलना में आवश्यकता से अधिक पैसा छापने से जन्म लेती है। मुद्रास्फीति का विपरीत अपस्फीति (deflation) होता है, यानि वह स्थिति जिसमें समय के साथ-साथ माल और सेवाओं की कीमतें गिरती हैं।[1][2]

'आमंत्रण' और 'निमंत्रण' दोनों का अर्थ समान समझ लिया जाता है, पर ऐसा है नहीं। दोनों ही शब्दों में 'मंत्र' धातु की एक सी उपस्थिति है। सामान्य रूप से 'आमंत्रण' और निमंत्रण बुलावा के लिए प्रयुक्त होते है, परंतु 'आ' और 'नि' के चलते इनके अर्थो में विशिष्टता आ गई है।

आमंत्रण और निमंत्रण में अंतर

आमंत्रण में अच्छी तरह बुलाने का भाव निहित है। निमंत्रण भी अच्छी तरह का ही बुलावा है, पर भोजन आदि का हेतु विशेष रूप से इसमें जुड़ गया है। न्योता इसी निमंत्रण से निकला है। किसी कार्यक्रम में भोजन-नाश्ते की व्यवस्था हो तो लोगों को निमंत्रण भेजा जाता है, पर मंच पर भाषण करने, कविता आदि पढ़ने के लिए बुलाना हो तो आमंत्रित किया जाता है।


No comments: