आज का शब्द 31-10-2023 मंगलवार

 सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  31-10-2023 

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

want

(n) - 1. आवश्यकता* 2. अभाव, कमी*

The art gallery closed down for want of funding.

आर्ट गैलरी को वित्त पोषण के अभाव में बंद कर दिया गया।

warning

(n) – 1. चेतावनी* (v) – 2. (खतरे की) सूचना देना 3. चेतावऩी देना, सावधान करना 

1. The statutory warning is printed on all tobacco products. 

2. The metrological department warned people of the ensuing storm. 

3. The vehicles were warned about the danger ahead.

1. सभी तंबाकू-उत्पादों पर वैधानिक चेतावऩी छापी जाती है। 

2. मौसम विभाग ने लोगों को आने वाले तूफान की चेतावऩी दी। 

3. वाहनों को आगे के खतरे के बारे में सावधान किया गया।






आज का शब्द 30-10-2023 सोमवार

 सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  30-10-2023 

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

warrant

(n) - वारंट,

अधिपत्र


The warrant may be exercised until 90 days after its issue date.

जारी करने की तारीख से 90 दिन  के भीतर वारंट पर कार्यवाही की जा सकती है।

warranty

(n) – आश्वासन, वारंटी, आश्वस्ति  

The machinery shall be maintained free of charge by the supplier during its warranty period.

वारंटी अवधि के दौरान आपूर्तिकार मशीनरी का नि:शुल्क रखरखाव करेगा।

3

wasteful

expenditure


(n) – फ़िज़ूलखर्च, अपव्यय, व्यर्थ खर्च

The government has taken special measures to curb wasteful expenditure on foreign visits of the officers.

सरकार ने अधिकारियों की विदेश यात्रा के संबंध में फ़िज़ूलखर्च रोकने के लिए विशेष कदम उठाए हैं।







आज का शब्द 28 -10-2023 शनिवार

 सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  28-10-2023 



S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

watch and ward

(n) – पहरा व निगरानी*

The Establishment section shall ensure watch and ward and proper upkeep of the Office Building.

स्थापना अनुभाग कार्यालय भवन का पहरा व निगरानी और उचित रखरखाव सुनिश्चित करेगा।

watchdog 

(n) - प्रहरी, हितप्रहरी

The media works as a watchdog on the functioning of the government.

मीडिया सरकार के कामकाज के प्रहरी के तौर पर काम करता है।







आज का शब्द 27 -10-2023 शुक्रवार

 सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  27-10-2023 

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

waterways

(n) – जलमार्ग 

The government has increased the budget allocation for development of waterways.

सरकार ने जलमागों के विकास के लिए बजट आवंटन में वृद्धि की है।

ways and means

((n) – तरीके, उपाय, अर्थोपाय 

1. The Ministry of Railway has decided to constitute an expert committee to recommend ways and means to modernize Indian Railways. 

2. The government will have to find ways and means to reduce the fiscal deficit.

1. रेल मंत्रालय ने भारतीय रेल के आधुनिकीकरण के तरीकों के बारे में सिफारिश करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्णय लिया है। 2. सरकार को राजकोषीय घाटा कम करने के उपाय खोजने होंगे।




आज का शब्द 26 -10-2023 गुरूवार

 सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  26-10-2023 

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

wear and tear

(n) - 1. टूट-फूट 2. घिसाई*

Provision should be made in the budget for wear and tear.

बजट में टूट-फूट के लिए प्रावधान किया जाना चाहिए।

weed out

(v) - 1. छंटाई करना 2. निराई करना

The Section shall Weed out the old and obsolete records in the presence of a competent officer.

अनुभाग सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में पुराने और प्रयोग में न आने वाले रिकॉर्ड  की छंटाई करेगा ।

weaker section

(n) - कमजोर तबका, दुर्बल वर्ग, कमजोर वर्ग,

The Food Security Bill is primarily meant for weaker section of the society.

खाद्य सुरक्षा बिल मुख्य रूप से समाज के कमजोर तबके के लिए हैं।

आज का शब्द 25 -10-2023 बुधवार

 सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  25-10-2023 

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

1

weight 

(n) - 1. वजन, भार, तोल 2. बोझ 3. महत्व, बल 4. बाट 

1. Passengers are allowed to carry only 20 kg. weight during air travel. 

2. The government exchequer will not be able to shoulder the weight of subsidies. 

3. The government is giving equal weight to education and nutrition of children.

1. वायुयान में यात्रियों को केवल 20 किलो वजन ले जाने की अनुमति है। 

2. राजकोष आर्थिक सहायता का बोझ नहीं सह पाएगा। 



3. सरकार बच्चों की शिक्षा और पोषण दोनों को बराबर महत्व दे रही है।

2

welcome

(n) – 1. आवभगत, सत्कार, स्वागत, (v) - 2. स्वागत करना

1. The chief guest was very happy with his welcome. 

2. The President of the committee received a warm welcome. 

3. Economists have welcomed the decision to raise interest rates.

1. मुख्य अतिथि  अपने सत्कार से बहुत प्रसन्न हुए। 

2. समिति के अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 


3. अर्थशास्त्रियों ने ब्याज की दरों को बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है।

आज का शब्द 23-10-2023 सोमवार

 सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  23-10-2023 

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

1

welfare

(n) – भलाई, कल्याण 

1. Department of Personnel and Training is the nodal office of the Central Government in all service matters including welfare of Central Government Employees. 2. Administration’s top priority is welfare of the poor.

1. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के कल्याण सहित सभी सेवा मामलों में केन्द्र सरकार का नोडल कार्यालय है। 2. गरीबों का कल्याण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

2

welfare measures

(n) – कल्याणकारी उपाय

A number of welfare measures have been introduced by the Government for its employees.

सरकार द्वारा  सरकारी कर्मचारियों के लिए अनेक कल्याणकारी उपाय शुरू किए गए हैं।

3

welfare state

(n) – कल्याणकारी राज्य

The welfare state is also responsible for providing health care facilities to all its citizens.

कल्याणकारी राज्य का उत्तरदायित्व अपने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।