आज का शब्द 09-10-2023 सोमवार

 सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  9-10-2023 


S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

1

withdrawal

(n)–1. वापसी 2. प्रत्याहरण 3. आहरण, निकासी, निकालना

1. Withdrawal from the GPF may be allowed as per rules.


2. Withdrawal of forces from both sides will help restoring peace at the border.

1. सामान्य भविष्य निधि से आहरण की अनुमति नियमानुसार दी जाए। 


2. दोनों पक्षों की सेना की वापस़ी से सीमा पर शांति  स्थापित करने में मदद मिलेगी।


2

withdrawal slip

(n) – रुपया निकालने की पर्ची, आहरण पर्ची, निकासी पर्ची 

The Establishment Section shall maintain a record of the withdrawal slips.

स्थापना अनुभाग आहरण पर्चियों का रिकॉर्ड रखेगा।






आज का शब्द 07-10-2023 शनिवार

 सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  7-10-2023 


S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

45. 

withhold

(v) – रोक लेना, विधारित करना

If the Head of the Department considers it necessary to withhold the requisite permission, he should inform the Commission accordingly.

यदि विभागाध्यक्ष अपेक्षित अनुमति को रोकना आवश्यक समझता है, तो उसे तदनुसार आयोग को सूचित करना चाहिए।


without delay

(n) – बिना देर के, तत्काल, अविलंब,

Problem of fiscal deficit needs to be addressed without delay.

राजकोषीय घाटे की समस्या का तत्काल समाधान किए जाने की आवश्यकता है।


withstand

(v) – सहन करना

The economy will not be able to withstand the pressure of subsidies.

अर्थव्यवस्था  आर्थिक सहायता का बोझ सहन नहीं कर पाएगी।

आज का शब्द 06-10-2023 शुक्रवार

 


सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  6-10-2023 

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

1. 

work culture

(n) - कार्य संस्कृति 

A positive work culture leads to increased productivity and better employee morale.

सकारात्मक कार्य संस्कृति से उत्पादकता में वृद्धि होती है और कर्मचारियों का मनोबल बेहतर होता है।

2.

worker

(n) – 1. मजदूर, कामगार, कर्मकार 2. कार्यकर्त्ता 

1. Workers will get bonus on Diwali. 2. The party workers gathered at the Jantar mantar for protest.

1. दिवाली पर मजदूरों को बोनस मिलेगा। 2. पार्टी कार्यकर्त्ता  विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर पर इकट्टे हुए थे।

3.

work force

(n) – कार्यबल

The strength of the work force needs to be increased to finish the work in stipulated time.

काम को नियत समय में पूरा करने के लिए कार्यबल की संख्या बढ़ानी होगी।

आज का शब्द 05-10-2023 गुरूवार

सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

1

workshop

(n) - 1. (शैक्षिक) कार्यशाला* 2. वर्कशॉप, कर्मशाला

1. The office held a number of workshops and seminars for the employees. 2. The workshop is open on all working days.

1. कार्यालय ने कर्मचारियों के लिए कई कार्यशालाओं और संगोष्ठियों का आयोजन किया।

2. कर्मशाला सभी कार्य दिवसों में खुली है।

work study

(n) - कार्य अध्ययन

Staff Inspection Unit has been entrusted with the work of carrying out work study of this office.

स्टाफ निरिक्षण यूनिट को इस कार्यालय का कार्य  अध्ययन करने का कार्य सौंपा गया है।

3

worsen

(v) - और बिगड़ जाना, बदतर होना

These options would actually worsen the economy and add to the fiscal deficit.

इन विकल्पों से अर्थव्यवस्था की स्थिति और बिगड़ेग़ी तथा राजकोषीय घाटा बढ़ेगा।

 



आज का शब्द 04-10-2023 बुधवार

 

सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर)

आज का शब्द  

S. No.

Words

Hindi Meaning

Usage in English

Usage in Hindi

1

working committee

(n) – कार्यकारिणी समिति, कार्यसमिति

The Chairman has called an emergency meeting of the working committee.

अध्यक्ष ने कार्यकारिणी समिति की आपात बैठक बुलाई है।

2

working conditions

(n) – कार्यस्थितियाँ

The striker employees are demanding higher pay and better working conditions.

हडताली कर्मचारी अधिक वेतन और बेहतर कार्यस्थितियों की मांग कर रहे हैं।

3

working group

(n) कार्य समूह, कार्य दल

The commission has set up a special working group to solve the problem.

आयोग ने समस्या से निपटने के लिए एक विशेष कार्य दल गठित किया है।

4

working hours

(n) - कार्य-समय, काम के घण्टे  

Inquiries related to new scheme can be made on telephone during normal working hours.

नई योजना से संबंधित जानकारी सामान्य काम के घंटों के दौरान टेलीफोन पर मांगी जा सकती है।

5

working knowledge

(n) - 1. कार्यसाधक ज्ञान 2. व्यावहारिक ज्ञान

1. All the staff not having working knowledge of Hindi should be trained in Hindi workshops. 2. The job requires a working knowledge of Computers.

1. हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान न रखने वाले सभी कर्मचारियों को हिन्दी कार्यशालाओं में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

2. इस कार्य के लिए कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान आवश्यक है।

6

working order

(n) - चालू हालत

The telephone instrument is not in working order.

टेलीफोन उपकरण चालू हालत में नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


आज का शब्द 03-10-2023 मंगलवार

 working (n) - 1. कार्य, कार्यप्रणाली, कार्यचालन (adj) - 

2. (पदनाम) कार्यवाहक 

3. कामचलाऊ 

4. व्यावहारिक 

5. कार्यसाधक 

6. कामकाजी

1. The working of the organisation continued unhampered despite the absence of the Head of the office. 1. कार्यालय प्रमुख की अनुपस्थित के बावजूद संस्था का कार्य निर्बाध रूप से चलता रहा।

2. Adequate knowledge of administration is necessary to understand the working of an organization. किसी भी संगठन की कार्य प्रणाली को समझने के लिए प्रशासन की पर्याप्त जानकारी होनी आवश्यक है।

3. In the absence of supervisor the working supervisor is looking after his responsibilities. पर्यवेक्षक की अनुपस्थिति में कार्यवाहक पर्यवेक्षक के  उसके उत्तरदायित्वों का निर्वाहन कर रहा है। 

4. No Central Government employee possessing a working knowledge of Hindi may ask for an English translation of any document in Hindi except in the case of documents of legal or technical nature. केंद्र सरकार का हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त कर्मचारी, हिंदी में किसी दस्तावेज के अंग्रेजी अनुवाद की मांग तभी कर सकता है, जब वह दस्तावेज विधिक या तकनीकी प्रकृति का हो। 

5. Working women rely on crèches for childcare. कामकाज़ी महिलाएं अपने बच्चों की देखभाल के लिए शिशु सदन पर निर्भर करती हैं।








आज का शब्द 02-10-2023 सोमवार

                        सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर) 

02-10-2023 आज का शब्द  

works(n) - 1. निर्माण, निर्माण कार्य, संकर्म  2. कृति  3. कारखाना

वाक्य में प्रयोग:- 1. No works shall be commenced until administrative approval has been obtained from the appropriate authority. 1.उपयुक्त प्राधिकारी से प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त होने तक कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा। (उपयुक्त प्राधिकारी से प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।)

2. The Annual repair consists of those works, like white washing, distempering etc. which are carried out annually. 2. वार्षिक मरम्मत में वे संकर्म शामिल हैं जो वार्षिक रूप से किए जाते हैं जैसे सफेदी करना, डिस्टैम्पर  लगाना आदि।


गाँधी एवं शास्त्री जयंती विशेष  

हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है और साथ ही इस दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है जो कि 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया था।साथ ही हर साल गांधी जयंती को अद्भुत तरीके से मनाया जाता है और इस साल भी विशेष तरीके को अपनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने 105वें 'मन की बात' संबोधन के दौरान सभी नागरिकों से महात्मा गांधी को 'स्वच्छांजलि' के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील की। यह मेगा स्वच्छता अभियान 1 अक्टूबर 2023 को सार्वजनिक स्थानों पर वास्तविक गतिविधियों में शामिल होने के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित करने के लिए किया गया है। चलिए जानते हैं गांधी जयंती 2023 के थीम (gandhi jayanti theme 2023) के बारे में..

 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर यह एक विशाल स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। यह पहल 'स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा' 2023 अभियान की एक कड़ी (series) है। 

Gandhi Se Mahatma Tak/The Making of the Mahatma02 घंटा 25 मिनट 

                                                    

 

01 घंटा 47 मिनट