सिन्धी भाषाई राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय प्रतापनगर (उदयपुर) राज०
02-09-2023 आज का शब्द
हिन्दी - निपुण– जो अपना काम पूरी अच्छी तरह से करता हो, कुशल, दक्ष, प्रवीण, पारंगत
उदाहरण: माताजी खाना बनाने में निपुण हैं।
अंग्रेजी - perfect (सिद्ध, पूरा, दोषहीन, निर्दोष, निपुण)
"Practice makes a man perfect"
accomplished : निपुण, कुशल, सुशिक्षित
versed : निपुण, प्रवीण, दक्ष
skillful (Adjective) : कुशल, निपुण, प्रवीण, कौशलपूर्ण, सुजान
adept (Adjective) : निपुण, पारंगत
dexterous (Adjective) : निपुण, तेज़दस्त, चालाक, अनुभवी, कुशल, फुरतीला
skilled (Adjective) : कुशल, निपुण, चतुर, अभ्यस्त, तजरबाकार, सुघड़
adroit (Adjective) : निपुण, चतुर
deft (Adjective) : निपुण, चतुर, कुशल, तेज़दस्त, फुरतीला, चालाक
efficient (Adjective) : निपुण, योग्य, सुघड़, फलोत्पादक
competent (Adjective) : सक्षम, समर्थ, निपुण, सुयोग्य, सामथर्यवान, अधिकार-युक्त
able (Adjective) : योग्य, निपुण
handy (Adjective) सुविधाजनक, तैयार, सुविधा का, निपुण, सुघर, सिद्धहस्त
dextrous (Adjective) : अनुभवी, निपुण, तेज़दस्त, चुस्त, फुरतीला, चतुर
artful : चालाक, चतुर, निपुण
cute: चतुर, चालाक, प्रवीण, कुशल, निपुण
संस्कृत
कुशल – (चतुर, प्रवीण) – अर्जुनः युद्धे कुशलः आसीत्।
2 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ भारत में ⚡
1946 स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में 1969 को पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए।टी।एम।) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
NIPUN Bharat Mission का पूरा नाम National Initiative For Proficiency in Reading with Understanding & Numeracy है। केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिए निपुण भारत योजना की शुरुआत 5 जुलाई 2021 में की गयी थी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुसार, स्कूल शिक्षा प्रणाली की सर्वोच्च प्राथमिकता वर्ष 2025 तक प्राथमिक स्तर पर मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान कौशल का सार्वभौमिक अर्जन प्राप्त करना है। मूलभूत शिक्षा एक बच्चे की सम्पूर्ण भावी शिक्षा का आधार है। बोध के साथ पढ़ने, लिखने और गणित के आधारभूत प्रश्न हल कर पाने में मूलभूत कौशल प्राप्त न कर पाने से बच्चे कक्षा III के बाद पाठ्यक्रम की जटिलताओं के लिए तैयार नहीं हो पाते।
विजन 2030 निबंध प्रतियोगिता