worth (n) - 1. मूल्य, महत्व 2. योग्यता 3. उपयोगिता
1. It is difficult to estimate the current worth of the company. कंपनी के मौजूदा मूल्य का अनुमान लगाना मुश्किल है।
2. Good interview enables candidates to prove their worth. अच्छे साक्षात्कार में उम्मीदवारों को अपनी योग्यता सिद्ध करने का मौका मिलता है।
3. The new computer system has proved its worth. नई कंप्यूटर प्रणाली ने अपनी उपयोगिता सिद्ध कर दी है।
worthless (adj) - बेकार
The Section shall prepare a list of all worthless items and dispose of them after obtaining proper approval. अनुभाग सभी बेकार वस्तुओं की सूची तैयार करेगा और उचित अनुमोदन प्राप्त करने के बाद उनका निपटान करेगा।
worthy (adj) – 1. योग्य, गुणसंपन्न, सुयोग्य
A number of the report’s findings are worthy of note. इस रिपोर्ट के अनेक निष्कर्ष नोट करने योग्य हैं।